Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में 11 और 12 मार्च को जिला स्तरीय कृषि मेले का आयोजन

10 मार्च 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में 11 और 12 मार्च को जिला स्तरीय कृषि मेले का आयोजन – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 11 एवं से 12 मार्च को कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर जिला आलीराजपुर में 11 और 12 मार्च को दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कृषि उपज मंडी समिति आलीराजपुर में किया जाएगा।

जिला स्तरीय कृषि मेले में विभागीय प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र आलीराजपुर, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशुपालन विभाग, जिला अग्रणी बैंक, जिला आयुष विभाग, महिला बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग ,जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन,सहित कृषि संबद्ध अन्य विभागों द्वारा मेले में विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण, मिलेट्स एवं तिलहन उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें