State News (राज्य कृषि समाचार)

10,551 रु क्विंटल लहसुन बेचने वाले किसान का खुलासा

Share

20 अप्रैल 2022, इंदौर ।  10,551 रु क्विंटल लहसुन बेचने वाले किसान का खुलासा   गत 17 अप्रैल को कृषक जगत के पोर्टल पर ‘पिपलिया मंडी में लहसुन 10551 रु  क्विंटल बिका ‘ शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिस पर कतिपय लोगों ने संदेह व्यक्त करते हुए इसे गलत और गत वर्ष का समाचार बताया था।  इस पर जब कृषक जगत द्वारा पड़ताल की गई , तो पता चला कि लहसुन विक्रेता किसान श्री रामचरण पिता उमराव सिंह बामोत्रिया  ग्राम सेमदा तहसील देपालपुर जिला इंदौर के किसान हैं।

श्री रामचरण बामोत्रिया ने कृषक जगत को बताया कि उन्होंने 2 बीघा में लहसुन किस्म जीटू लगाई थी ,जिसका 70 क्विंटल से अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ।  इसमें अच्छी गुणवत्ता की 26 क्विंटल लहसुन बॉक्स में अलग रखी, जबकि मीडियम श्रेणी वाली 30 क्विंटल से अधिक लहसुन और हल्की (छर्री ) 9 क्विंटल को अलग -अलग रखकर पिपलिया मंडी ले गए। जहाँ 12 अप्रैल को खरीदार नागोरी हाजी मूसा ईसा, पिपलिया मंडी जिला मंदसौर द्वारा 26 क्विंटल 1 किलो लहसुन 10551 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदी।  मीडियम श्रेणी वाली 30  क्विंटल 65 किलो लहसुन 2218 /क्विंटल के भाव में बिकी। जबकि 9 क्विंटल छर्री 500 रु /क्विंटल के भाव से बिकी। मंडी में लहसुन का दाम गुणवत्ता के अनुसार मिला। जिन्हें लहसुन की ऊँची कीमत पर बिक्री पर अब भी कोई संशय हो, तो वे संबंधित किसान से सम्पर्क कर पुष्टि कर सकते हैं। सम्पर्क नंबर -9926001865

महत्वपूर्ण खबर: पिपल्या मंडी में लहसुन 10551 रु क्विंटल बिका  

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *