राज्य कृषि समाचार (State News)

ज़ीरो टिलेज कार्यक्रम की सफलता में ‘बिसा’ के दीपेंद्र सिंह का नेतृत्व

27 नवंबर 2025, छिंदवाड़ा: ज़ीरो टिलेज कार्यक्रम की सफलता में ‘बिसा’ के दीपेंद्र सिंह का नेतृत्व – वैज्ञानिक मार्गदर्शन  श्री दीपेंद्र सिंह ने BISA के अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान को जिले के खेतों तक  पहुंचाने का काम किया। उन्होंने किसानों को सरल और व्यावहारिक भाषा में उन्नत ‘ज़ीरो टिलेज’ तकनीक का प्रशिक्षण दिया। किसान श्री अर्जुन विश्वकर्मा के अनुभव से स्पष्ट है कि जब  वैज्ञानिकों ने भरोसा दिलाया तभी किसानों ने पारंपरिक जुताई छोड़कर सीधे बीज बोया।

 श्री दीपेंद्र सिंह  पूरे छिंदवाड़ा जिले में इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर समन्वित कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। उनका नेतृत्व यह सुनिश्चित करता है कि तकनीक केवल कागजों पर न रहे, बल्कि हर किसान तक पहुँचे, जिससे बुवाई तुरंत हो, लागत बचे, और मिट्टी में नमी बनी रहे।

श्री दीपेंद्र सिंह BISA की ओर से तकनीकी ज्ञान के प्रसारक और कार्यक्रम के प्रमुख समन्वयक के रूप में उभरे हैं, जो किसानों को लागत-मुक्त और आत्मनिर्भर कृषि की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements