Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राकृविअ द्वारा किए गए बीज वितरण की जांच उप संचालक कृषि करें : कलेक्टर

21 दिसम्बर 2022, मंदसौर: ग्राकृविअ द्वारा किए गए बीज वितरण की जांच उप संचालक कृषि करें : कलेक्टर – मंदसौर जिले में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन कर सप्ताह में विभिन्न ग्रामों में चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदसौर विकास खंड के गांव कुचड़ोद में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जनपद अध्यक्ष श्री बंसल शर्मा, मंदसौर एसडीएम सहित सभी जिला अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।

चौपाल के दौरान ग्रामीण जनों द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा ठीक से बीज वितरण नहीं करने की शिकायत पर कलेक्टर के द्वारा उप संचालक कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि बीज वितरण की जांच करें। कलेक्टर ने आम नागरिकों से कहा कि गांव में नकली खाद मिलता है या अधिक दाम पर खाद मिलता है, तो उसकी शिकायत 0742 – 2241452 पर जरूर करें।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें