Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित हो- संभागायुक्त श्री सिंह

06 मई 2025, भोपाल: ग्राम स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित हो- संभागायुक्त श्री सिंह – संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को आवश्यक कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराए जा सकें। इससे किसान पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। श्री  सिंह ने पराली जलाने की समस्या से निपटने एवं नरवाई प्रबंधन को लेकर गत दिनों आयुक्त कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

श्री सिंह ने नरवाई प्रबंधन के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसानों को पराली न जलाने हेतु शिक्षित और प्रेरित किया जाए, ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। संभागायुक्त ने सभी जिलों में नवाचारों के साथ रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि यह केवल एक बार की कार्रवाई नहीं, बल्कि निरंतर प्रयासों का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे सक्रियता से कार्य करते हुए जमीनी स्तर तक जवाबदेही सुनिश्चित करें।

बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री विनोद यादव, एडीएम श्री प्रकाश नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री लाखन सिंह चौधरी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उप संचालक श्रीमती सुमन प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com