Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदेशी फूलों और ब्लूबेरी की खेती से चमकी किसानों की किस्मत, बदनावर के मॉडल ने जीता मुख्य सचिव का दिल

22 जून 2026, धार: विदेशी फूलों और ब्लूबेरी की खेती से चमकी किसानों की किस्मत, बदनावर के मॉडल ने जीता मुख्य सचिव का दिल – मध्य प्रदेश का धार जिला, विशेष रूप से बदनावर क्षेत्र, अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और मुनाफे वाली बागवानी का केंद्र बनता जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विकासखंड बदनावर के ग्राम रूपाखेड़ा और तिलगारा का दौरा कर यहां किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि नवाचारों का अवलोकन किया। शेडनेट हाउस में ब्लूबेरी और पॉलीहाउस में उगाए जा रहे विदेशी फूलों को देखकर उन्होंने किसानों और उद्यानिकी विभाग के प्रयासों की सराहना की।

किसानों की सफलता से प्रभावित हुए मुख्य सचिव

दौरे के दौरान कृषक खेमराज पाटीदार, मोहन पाटीदार और रामलाल पाटीदार ने मुख्य सचिव को अपनी खेती और सफलता के अनुभव बताए। किसानों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर वे गुलाब, ब्लू डेजी और व्हाइट डेजी जैसे उच्च मूल्य वाले फूलों की खेती कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि धार के किसानों की यह सफलता प्रदेश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है।

जल संरक्षण पर दिया जोर

किसानों से चर्चा के दौरान मुख्य सचिव ने सिंचाई और जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों को “खेत का पानी खेत में” के संकल्प को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि वर्षा जल का संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण भविष्य की खेती के लिए बेहद जरूरी है। इससे कुएं और नलकूप रिचार्ज होंगे, भू-जल स्तर बढ़ेगा और गर्मी के मौसम में भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आधुनिक बागवानी मॉडल को मिलेगा विस्तार

उद्यानिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आधुनिक बागवानी और कृषि नवाचारों का दायरा और बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, इसलिए ऐसे सफल मॉडलों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दौरे के दौरान धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी, इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक उद्यान दयाराम जाटव, उप संचालक उद्यान नीरज सांवलिया सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture