राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन का बीज नहीं उगने की शिकायत

किसान के खेत में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री

11 जुलाई 2025, इंदौर: सोयाबीन का बीज नहीं उगने की शिकायत – किसानों को अमानक कृषि आदान बेचने के मामले बढ़ते  जा रहे हैं। ऐसा ही  एक और मामला  गत दिनों विदिशा जिले के गंजबासौदा का सामने आने पर भ्रमण के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सोयाबीन का बीज नहीं उगने की शिकायत पर संबंधित किसान के खेत में पहुंचे । श्री चौहान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्री चौहान ने कहा कि खेत की मिट्टी खोदकर बीज निकालकर देखा तो पाया  कि  अमानक बीज बोने से किसान के खेत में सोयाबीन का अंकुरण नहीं हुआ। इससे किसान की बोवनी बेकार और खेती बर्बाद हो गई। अमानक बीज, किसानों के साथ धोखा है।  केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अमानक बीज की जांच की जाएगी और अमानक बीज बनाने वाली कंपनी / सोसायटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमानक बीज और कीटनाशक के खिलाफ नए कानून बनाए जाएंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements