राज्य कृषि समाचार (State News)

आइए पधारिए, आपका स्वागत है अन्नदाता, गेहूं उपार्जन का कार्य जोरों पर

17 मार्च 2025, भोपाल: आइए पधारिए, आपका स्वागत है अन्नदाता, गेहूं उपार्जन का कार्य जोरों पर – मध्यप्रदेश में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य शुरू हो गया है। इस अवसर पर मंडियों में आने वाले किसानों का न केवल स्वागत किया गया वहीं अन्नदाताओं को तिलक भी लगाया गया।

गौरतलब है कि  इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में दिनांक 1.03.2025 से 18.04.2025 तक व शेष संभागों में दिनांक 17.03.2025 से 05.05.2025 तक किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य सम्पूर्ण राज्य में दिनांक 15.03.2025 से 05.05.2025 तक किया जायेगा।  जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुहूर्त खरीदी में 8 किसानों द्वारा 160 टन और इंदौर जिले में 50 ट्रालियों में 2000 रुपये क्विं. गेहूं खरीदी   किसानों से की गई। खरीदी प्रारंभ होने से किसानों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

इंदौर जिले में पहले दिन अपनी उपज लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया। जिले में किसानों से ही पूजा-अर्चना कराकर खरीदी कार्य का मुहुर्त किया गया। बताया गया कि पहले दिन 12 खरीदी केन्द्रों पर 50 ट्रालियों में आये लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर नि शुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर   आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। जिले में खरीदी के लिये 91 केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें गोदाम पर 56, स्टील साइलो बरलाई 6, विभिन्न मंडी में 4 एवं समिति स्तर पर 25 केंद्र बनाए गए हैं। बता दें , जिले में कुल 31 हजार 280 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। अगर किसानों को गेहूं खरीदी के समय किसी प्रकार की समस्या देखने को मिल रही है तो, वह कंट्रोल रूम 07312533200 पर शिकायत कर सकते है। प्राप्त शिकायत का उचित निराकरण समय सीमा में करायेंगे। 

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement