राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने मोबाइल श्रेडर मशीन के प्रदर्शन का किया अवलोकन

09 नवंबर 2025, सिवनी: कलेक्टर ने मोबाइल श्रेडर मशीन के प्रदर्शन का किया अवलोकन – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने  गत दिनों सिवनी विकासखण्ड के ग्राम भाटीवाड़ा  पहुंचकर  कृषक श्री संतोष सनोडिया के खेत में आयोजित मोबाइल श्रेडर मशीन के प्रदर्शन का अवलोकन किया। यह उन्नत कृषि उपकरण मेढ़-नाली पद्धति से उगाई गई मक्का फसल के उत्पादन उपरांत नरवाई प्रबंधन में प्रभावी सिद्ध हो रहा है। मशीन मक्के के पौधों को जड़ सहित बारीक टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिला देती है। इससे खेत अगली फसल की बोनी हेतु तैयार हो जाता है तथा मक्के के अवशेष जैविक खाद के रूप में उपयोगी सिद्ध होते हैं।      

कलेक्टर श्रीमती पटले ने कृषक से मशीन के उपयोग के अनुभव साझा किए और क्षेत्र के अन्य किसानों को भी इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के यंत्रों के उपयोग से न केवल खेत की उर्वरता बढ़ती है बल्कि नरवाई जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान से भी बचाव होता है।      

Advertisement
Advertisement

 कलेक्टर श्रीमती पटले ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवाई प्रबंधन में कारगर मोबाइल श्रेडर, सीडर, हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे उन्नत कृषि उपकरणों के उपयोग हेतु किसानों को प्रोत्साहित करें। साथ ही शासन की अनुदान योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक  पहुंचाना सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement