राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने देखी पराली प्रबंधन तकनीक

04 नवंबर 2025, रायसेन: कलेक्टर ने देखी पराली प्रबंधन तकनीक – जिले में पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार खेतों में पराली (नरवाई) नहीं जलाने हेतु किसानों को जागरूक करने तथा पराली के उचित प्रबंधन हेतु अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा पराली (नरवाई) के प्रति जागरूक कर उसके विकल्प बताए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे  गत दिनों  ग्राम रतनपुर पहुंचे, जहां जिले में चौपाल बायोधन केन्द्र सेंटर (आईटीसी) के शुभारंभ अवसर पर पराली (नरवाई) प्रबंधन की बेलर मशीन का प्रदर्शन करके दिखाया गया।

कलेक्टर श्री विश्कवर्मा द्वारा रतनपुर के नजदीकी ग्राम अल्ली, बनगंवा में खेतों में जाकर पराली प्रबंधन अंतर्गत बेलर मशीन युक्त  ट्रैक्टर  पर बैठकर धान बेल को बनाते हुए अवलोकन किया गया। संस्था द्वारा कृषकों के खेत में धान फसल कंबाइंड हार्वेस्टर से कटाई उपरांत बेलर मशीन द्वारा धान के खेत में बिखरी पराली को एकत्र कर बेल निःशुल्क बनाई जाती है। जिसका उपयोग संपीडित बायोगैस (सीबीजी) बनाने के रूप में किया जाएगा।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नरवाई प्रबंधन को देखकर अन्य कृषकों को भी इस प्रकार बेलर मशीन का उपयोग कर नरवाई प्रबंधन करने की अपील की है। जिससे प्रकृति की रक्षा, प्रदूषण का बचाव एवं खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। पराली जलाने से  मिट्टी  की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और उत्पन्न जहरीली गैसों से मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव  पड़ता  है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अंकित कुमार जैन तथा श्री कुलदीप पटेल, उप संचालक कृषि श्री केपी भगत, आईटीसी के सेंट्रल जनरल मैनेजर श्री प्रमोद उपाध्याय, चैनल मैनेजर श्री अभिषेक शर्मा, आईटीसी रायसेन संयोजक श्री मनोज सोनी, सभी एफपीओ डायरेक्टर और जिले के प्रगतिशील किसान  उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement