सीएम डॉ. मोहन यादव आज वितरित करेंगे ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर’ योजना के अनुबंध, किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
25 मार्च 2026, भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव आज वितरित करेंगे ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर’ योजना के अनुबंध, किसानों को मिलेगी दिन में बिजली – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना में चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में अनुबंध वितरण कार्यक्रम बुधवार 25 मार्च को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने बताया है कि राज्य शासन की सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना में ग्रिड से जुड़े पृथक कृषि विद्युत फीडर्स तथा मिश्रित विद्युत फीडर्स से संचालित कृषि पम्पों को सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत फीडरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। योजना में सम्पूर्ण फीडर और विद्युत सब-स्टेशन का सोलराइजेशन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के एमडी श्री अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि सोलराइजेशन के लिये नियमानुसार जारी की गई निविदाओं में विभिन्न क्षेत्र के विकास को ने भागीदारी की। इसमें आवश्यक अहर्ताएं पूरी करने वाले निवेशकों का चयन किया गया है। इन विकासकों के साथ 25 वर्षों तक विद्युत क्रय करने के लिये विद्युत क्रय अनुबंध हस्ताक्षरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में विकासकों को क्रय अनुबंध वितरित किये जायेंगे। यह योजना प्रदेश में कृषि क्षेत्र को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाने, किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

