राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : चालू रबी वर्ष में सरसों पंजीयन 26 फरवरी से 20 मार्च तक

27 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : चालू रबी वर्ष में सरसों पंजीयन 26 फरवरी से 20 मार्च तक –  मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय म.प्र. भोपाल के पत्र 24 फरवरी 2026 के अनुसार भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 26 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक सरसों के पंजीयन किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

सरसों फसल का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की व्यवस्था, पंजीयन केन्द्रों के निर्धारण, पंजीयन केंद्रों का भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था, कृषकों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया, प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण तथा वित्तीय व्यवस्था उपरोक्तानुसार उल्लेखित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के परिशिष्ट में संलग्न परिपत्र 23 जनवरी 2026 के अनुसार ही किया जाये।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा उपायुक्त सहकारिता एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा को निर्देशित किया गया है कि जिले में गेहूँ पंजीयन के लिये निर्धारित सभी पंजीयन केंद्रों पर सरसों फसल बोने वाले किसानों का पंजीयन 26 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक कराया जाना सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements