छिंदवाड़ा: 11887 किसानों से खरीदा 8.13 लाख क्विंटल गेहूं
13 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: 11887 किसानों से खरीदा 8.13 लाख क्विंटल गेहूं – जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर 11887 किसानों से लगभग 08 लाख 13 हजार 454 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 8793 किसानों के बैंक खातों में 1 अरब 24 करोड़ 60 लाख 15 हजार 264 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान की कार्यवाही निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 18450 किसानों द्वारा गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है। इस प्रकार जिले में 62 प्रतिशत किसानों की स्लॉट बुकिंग हो चुकी है, जिसके विरुद्ध 40 प्रतिशत किसानों से गेहूं खरीदी पूर्ण हो गई है। शासन से प्राप्त गेहूं खरीदी लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 54 प्रतिशत मात्रा की खरीदी पूरी की जा चुकी है।
जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों में किसानों द्वारा बुकिंग कराए गए स्लॉट के अनुसार गेहूं खरीदी निरंतर जारी है। किसानों की स्लॉट बुकिंग संख्या के अनुसार जिले में गेहूं खरीदी की अनुमानित मात्रा के लिये लगभग 30 लाख बारदानों की मांग वरिष्ठ स्तर पर की गई है। इसके क्रम में जिले को लगातार बारदाने प्राप्त हो रहे हैं। जिन किसानों की स्लॉट बुकिंग होना शेष है, उनके लिए ई-उपार्जन पोर्टल में स्लॉट बुकिंग की क्षमता बढ़ाने के लिये शासन को पत्र भी प्रेषित किया गया है, जिस पर शासन स्तर से कार्यवाही जारी है। प्रत्येक खरीदी केंद्र में पृथक रूप से कर्मचारियों की नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही प्रतिदिन राजस्व, खाद्य, कृषि, सहकारिता एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही कर उपार्जन कार्य पर नियंत्रण रखा जा रहा है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे स्लॉट बुकिंग तिथि के अनुसार खरीदी केंद्रों में गेहूं विक्रय के लिये अपनी उपज लेकर पहुंचे। यदि किसी कारणवश स्लॉट बुकिंग तिथि पर खरीदी नहीं हो पाती है, तो स्लॉट की अंतिम तिथि में खरीदी केंद्र से ऑनलाइन किसान तौल पर्ची अनिवार्य रूप से जारी करा लें, जिससे तौल पर्ची जारी होने के बाद आगामी 03 दिवस में गेहूं खरीदी की कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

