Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: किसानों की मदद में जुटी सरकार, खाद-बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि

खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य, अब तक 8.61 लाख मीट्रिक टन खाद और 7.85 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण

11 जुलाई 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: किसानों की मदद में जुटी सरकार, खाद-बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि – छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को अब तक 8.61 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित हो चुका है, जो लक्ष्य का 63 प्रतिशत है। इसी प्रकार 7.85 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण भी हो चुका है, जो लक्ष्य का 80 प्रतिशत है।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में मानसून की बौछारों के साथ खेती-किसानी जोरों पर है। अब तक 23.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

08 जुलाई 2024 की स्थिति में प्रदेश में 200.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वार्षिक औसत वर्षा 1236 मिमी होती है। इस वर्ष खरीफ 2024 के लिए 9.78 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 9.04 लाख क्विंटल बीज का भंडारण हो चुका है और 7.85 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस खरीफ सीजन में 13.68 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य है, जिसमें से 12.80 लाख मेट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है और 8.61 लाख मेट्रिक टन उर्वरक का वितरण हो चुका है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों को सुगमता से खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज का भंडारण कर सतत निगरानी की जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com