राज्य कृषि समाचार (State News)

चंबल ने बताएं फसल सुरक्षा के उत्तम तरीके

02 फरवरी 2026, भोपाल: चंबल ने बताएं फसल सुरक्षा के उत्तम तरीके – चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लि ने सिवनी मालवा तहसील के ग्राम मुड़ियाखेड में कृषक संगोष्ठी आयोजित कर फसल सुरक्षा के उत्तम तरीके बताए। फसलों में विभिन्न पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए चंबल उत्पादो का उपयोग केसे किया जाए यह भी विशेषज्ञों ने बताया। सुपरराइजा और प्रणाम का है जादू है खास पौषण मिलेगा पूरा फसल होगी लाजवाब के नारे के साथ सम्पन्न हुई संगोष्ठी में मृदा उर्वरता , फास्फेटिक उर्वरकों की भूमिका फसलों के लिए अन्य आवश्यक पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर , मैंगनीज और लोह उपलब्धता पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर कंपनी के एरिया मैनेजर श्री आशुतोष गौरव, कृषि विशेषज्ञ डॉ आशीष सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री राजीव यादव, सहायक विक्रय प्रबंधक श्री कुलदीप व्यास,उत्तम कृषि सहायक श्री सागर देशमुख, डीलर राठौर कृषि सेवा केंद्र सिवनी मालवा के श्री सुनील राठौर उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements