Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब गऊ सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा गायों की देखभाल के लिए राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल ने गायों की देखभाल के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया: सचिन शर्मा

13 मई 2022, चंडीगढ़ । पंजाब गऊ सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा गायों की देखभाल के लिए राज्यपाल से मुलाकात – गायों की देखभाल और उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए पंजाब गऊ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा द्वारा पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित के साथ विशेष मुलाकात की गई।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आयोग के अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को अवगत करवाया कि राज्य की गौशालाओं में अपेक्षित मात्रा में अच्छा पौष्टिक हरा चारा नहीं है, जिसको गुरू अंगद देव वैटरनरी यूनिवर्सिटी (गडवासू), लुधियाना के वैज्ञानिक इस विषय पर खोज करके पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे अच्छा पौष्टिक भोजन मनुष्य के लिए ज़रूरी है, वैसे ही गायों के लिए भी बढिय़ा पौष्टिक भोजन अनिवार्य है और यह हमेशा सस्ते भाव पर मिलना चाहिए।

अध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल ने गायों की देखभाल के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। राज्यपाल श्री पुरोहित ने गायों की देखभाल और चारे सम्बन्धी मामलों का तुरंत नोटिस लेते हुए कहा कि इस कार्य को जल्द ही मुकम्मल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मक्का का एमएसपी 8 वर्षों में 43 प्रतिशत बढ़ाया गया: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें