Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प अभियान में ग्राम पंचायतों में हुए शिविर

04 जून 2025, रतलाम: विकसित कृषि संकल्प अभियान में ग्राम पंचायतों में हुए शिविर – उपसंचालक कृषि  जिला रतलाम श्रीमती नीलम सिंह चौहान द्वारा बताया गया है कि कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में जिले में मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई 2025 से 12 जून तक किया जा रहा है।

अभियान अंतर्गत कृषि पशुपालन उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय योजना एवं मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई नवीन उन्नत कृषि तकनीक तथा कृषकों द्वारा कृषि में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा कृषको को दी जा रही है।

अभी तक रतलाम विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डेलनपुर, पंचेड, धामनोद, नामली, बरबोदना, गुणावद, धौसवास, बांगरोद, धमोत्तर, कुआझागर, मुदंडी, पलास एवं आलोट विकासखण्ड के बिसलखेडा, आक्याकलां, माधोपुर, करवाखेडी, सेमलिया, कराडिया, बरखेडाकलां, खजूरीदेवडा, पिपलिया सिसोदिया, बर्डिया राठौर, भोजाखेडी, भीम तथा सैलाना विकासखण्ड के खेडीकला, बासिन्द्रा, बायडी, शिवगढ, कांगसी, भामट, सांसर, अडवानिया, कोटडा, रामगढ(बोरखेडा), नारायणगढ, सकरावदा में शिविर आयोजित किए जा चुके है, जिसमें 1600 से अधिक किसानों को जानकारी दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com