Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ऋणी, अऋणी, डिफॉल्टर सभी किसानों को नगद में मिलेगा यूरिया

14 सितम्बर 2022, भोपाल: ऋणी, अऋणी, डिफॉल्टर सभी किसानों को नगद में मिलेगा यूरिया – मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने आश्वस्त किया है कि किसानों को खाद की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जायेगी। कृषि मंत्री श्री पटेल ने अपने निवास पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से हुई सौजन्य भेंट में कहा कि वे स्वयं किसान पहले है। किसानों की समस्याओं से वे भली-भांति वाकिफ है। उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की समस्याओं का निराकरण करना है।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ऋणी, अऋणी और डिफॉल्टर सभी किसानों को नगद राशि में सोसायटियों से यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया की उपस्थिति में अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खाते सहकारी बैंक में नहीं है या जो किसान सहकारी समितियों के सदस्य नहीं है, उन्हें भी नगद राशि से यूरिया उपलब्ध कराया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: 6 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें