राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल: जिला स्तरीय अमरूद उत्पादक कृषक सेमिनार आयोजित

17 फरवरी 2026, भोपाल: भोपाल: जिला स्तरीय अमरूद उत्पादक कृषक सेमिनार आयोजित –  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग म.प्र. भोपाल की जिला शाखा सहायक संचालक उद्यान जिला भोपाल द्वारा एक जिला एक उत्पाद (अमरूद) का जिला स्तरीय अमरूद उत्पादक कृषक सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल  श्रीमती  इला तिवारी ने  अपने संबोधन में  अमरूद फलोद्यान लगाने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया एवं विभाग को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक फलोद्यान रोपण कराया जाए। उन्होंने कृषकों को अधिक से अधिक अमरूद फलोद्यान लगाने के प्रोत्साहित किया। अमरूद उत्पादक उत्कृष्ट कृषकों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल श्रीमती इला तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान  किये।

कार्यक्रम में श्री राजकुमार सगर, सहायक संचालक उद्यान जिला भोपाल एवं के.व्ही. के. से पधारे वैज्ञानिक डॉ एम.पी. सिंह, प्रमुख वैज्ञानिक, श्री प्रवीण वर्डे, फल अनुसंधान केन्द्र ईटखेड़ी भोपाल, तथा डी.आर.पी. श्री सुमंत निवारे द्वारा भी अमरूद उत्पादक कृषकों को अमरूद फलोद्यान लगाने की विभिन्न आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements