भावांतर योजना: सीहोर के 60,111 किसानों के खातों में 92.35 करोड़ रुपये हुए अंतरित
28 फरवरी 2026, भोपाल: भावांतर योजना: सीहोर के 60,111 किसानों के खातों में 92.35 करोड़ रुपये हुए अंतरित – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से संचालित भावांतर भुगतान योजना का व्यापक लाभ मिला है। सीहोर जिले के कुल 60 हजार 111 किसानों ने योजना के अंतर्गत पंजीयन कराकर लाभ प्राप्त किया है। योजना के माध्यम से किसानों को बाजार मूल्य और निर्धारित समर्थन मूल्य के अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।
उल्लेखनीय है कि भावान्तर भुगतान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल का उचित दाम सुनिश्चित करना तथा बाजार में मूल्य गिरावट की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों में विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिली है।
प्रशासन द्वारा पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया तथा उपज विक्रय की समुचित व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि पात्र किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए।
सीहोर जिले के अनेक किसानों ने योजना को लाभकारी बताते हुए कहा कि भावांतर राशि मिलने से उनकी उपज का सही दाम मिला तथा आगामी सीजन की तैयारी में भी सहयोग मिला है। भावान्तर भुगतान योजना के तहत जिले के पंजीकृत 60,111 किसानों को 9235.136 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

