Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अवंतिका एफपीओ खरीदेगा 10 हज़ार क्विंटल सोयाबीन

6 दिसम्बर 2021, अवंतिका एफपीओ खरीदेगा 10 हज़ार क्विंटल सोयाबीन – अवन्तिका आत्म निर्भर कृषक प्रोडूसर कम्पनी लिमिटेड आगर और समुन्नती की सहभागिता से आमला सेंटर के माध्यम से खरीफ वर्ष 2021-22 में सोयबीन की खरीदी की जा रही है। संस्था के माध्यम से उच्चतम रेट पर मंडी एवं सीधे किसानों से नगद भुगतान पर खरीदी की जा रही है। जिसमें किसानों को अपने सोयाबीन की फसल का उच्चतम मूल्य प्राप्त हो रहा है एवं नगद भुगतान प्राप्त होने से किसानों में ख़ुशी का माहौल है एवं कृषि कार्यों में और अधिक मेहनत करके अधिक लाभ प्राप्त करने की इच्छा जागृत हो रही है

अवंतिका एफपीओ के आमला सेंटर के माध्यम से मंडी एवं सीधे किसानों के घर से अभी तक कुल 1750 क्विंटल सोयबीन की खरीदी की गयी है और एफपीओ ने खरीफ सीजन के समाप्त होने तक 10,000 क्विंटल की खरीदी का लक्ष्य रखा है

आमला खरीदी पर उपस्तिथ समुन्नति से कमलेश पाल, रजनेश कुमार सेतु, विट्ठल पारस्कर, रमा शुक्ला, मलय दुबे, मनिला महिंद्रा, विनीत शर्मा, गौतम कुमार दे तथा अवंतिका से कंपनी के डायरेक्टर तथा सीइओ मेहमूद खान जी के द्वारा बताया गया की हमारे आमला सेंटर के माध्यम से अभी तक कुल 1750 क्विंटल और लगभग 1 करोड़ तक का खरीदी का बिज़नेस एफपीओ के माध्यम से किया गया तथा खरीफ के समाप्त होने तक 10,000 क्विंटल और लगभग 5 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ प्राप्त हो सके एवं उन्हें अपनी उपज का उच्चतम मूल्य प्राप्त हो सके एवं किसानों को नगद भुगतान होने से किसानों को अग्रिम कृषि कार्य को संपन्न कर सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समुन्नति संस्था से एफपीओ के लिए लोन एवं अन्य सुविधा जैसे कैपेसिटी बिल्डिंग, एफपीओ का डीजीटायजेशन, मार्केट लिंकेज आदि सुविधा एफपीओ के सुजल भविष्य और आर्थिक लाभ बढ़ने जाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

VITTHAL: 8329680022 / 9150058970

vitthal@samunnati.com