Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

16 जुलाई 2024, पन्ना: पन्ना में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न – कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री ए.पी. सुमन सहित बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित कार्ययोजना अनुरूप विकासखण्डवार प्रस्तावित वार्षिक भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य पूर्ति कार्यक्रमों की चर्चा की गई तथा वर्ष 2023-24 की भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य पूर्ति कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कृषक , समूह कृषक को  पुरस्कार , नवाचार गतिविधि अंतर्गत मधुमक्खी पालन एवं कृषि आदान विक्रेताओं के 40 डीलर्स के तृतीय बैच प्रारंभ करने की चर्चा उपरांत बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

कलेक्टर ने नवाचार गतिविधियों को और बेहतर ढंग से करने एवं कृषक भ्रमण में किसानों को कृषि के बेहतर क्षेत्र वाले स्थानों पर भ्रमण कराने के निर्देश दिए। सभी कृषि अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार को पंचायत स्तर पर जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार करने के लिये भी निर्देशित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com