Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में पीएम एमएसवाय योजना में अक्टूबर तक आवेदन करें

06 अक्टूबर 2022, भोपाल: भोपाल में पीएम एमएसवाय योजना में अक्टूबर तक आवेदन करें – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) में जन सामान्य महिला, पुरुष सभी वर्ग के व्यक्ति मत्स्य पालन में इच्छुक व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए मत्स्य विभाग भोपाल से अनुदान प्राप्त करने के लिए मासांत अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जन सामान्य महिला, पुरुष सभी वर्ग के व्यक्ति जिला भोपाल से आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योजना में  ऐसे सभी वर्ग के हितग्राही जो कि मत्स्य पालन में मत्स्य बीज संवर्धन पोखर निर्माण, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, सघन मत्स्य पालन, मत्स्य परिवहन, मत्स्य विपणन तथा मत्स्य संपदा के सुरक्षित संधारण की इकाई निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट/टैंक निर्माण, आरएएस निर्माण, मत्स्य फीड मील निर्माण, कियोस्क निर्माण मत्स्य फुटकर दुकान आदि की गतिविधियों के माध्यम से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़कर मत्स्य पालन कार्य करना चाहते हैं। मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्योद्योग, भोपाल के कार्यालय में कार्यालयीन समय में मासांत अक्टूबर तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकरण स्वीकृत होकर शासन नियमानुसार इकाई लागत का 40 प्रतिशत अथवा 60 प्रतिशत अनुदान कार्यपूर्णता पश्चात् देय होगा।

महत्वपूर्ण खबर: कृषि वैज्ञानिकों ने बताई बीजामृत, जीवामृत बनाने की विधि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें