राज्य कृषि समाचार (State News)

हैप्पी सीडर एवं अन्य कृषि यंत्रों के लिए 9 दिसंबर तक आवेदन करें

02 दिसंबर 2025, इंदौर: हैप्पी सीडर एवं अन्य कृषि यंत्रों के लिए 9 दिसंबर तक आवेदन करें –  संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र ,भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर/मल्चर, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं स्लेशर यंत्रों के आवेदन करने की अंतिम  तारीख  09 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है।
इच्छुक कृषक 9  दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं । शेष शर्तें यथावत  रहेंगी।
     
  उल्लेखनीय है कि संचालनालय द्वारा  ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर/मल्चर, बेलर, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं स्लेशर यंत्रों के आवेदन  03 अक्टूबर 2025 से आमंत्रित किये हैं । जिसमें आवेदन के साथ कृषक को स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  कृषि यंत्र  हैप्पी सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का  (डीडी)।कृषि यंत्र   सुपर सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का  (डीडी)।कृषि यंत्र   स्मार्ट सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का  (डीडी)। कृषि यंत्र  श्रेडर/मल्चर हेतु राशि रू. 5500/- का  (डीडी)।कृषि यंत्र   बेलर हेतु राशि रू. 15000/- का  (डीडी)। कृषि यंत्र   हे रेक / स्ट्रॉ रेक हेतु राशि रू. 5000/- का (डीडी) और कृषि यंत्र  स्लेशर हेतु राशि रू. 2000/- का  (डीडी) लगाना अनिवार्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements