राज्य कृषि समाचार (State News)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

प्रगतिशील किसानों हेतु पुरस्कार आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

05 अगस्त 2025, भोपाल: प्रगतिशील किसानों हेतु पुरस्कार आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित – कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने और उत्पादन वृद्धि में योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से “सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (SMAE)” अंतर्गत आत्मा परियोजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मूल्यांकन वर्ष 2024-25 हेतु यह प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें इच्छुक किसान 31 अगस्त 2025 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा, भोपाल द्वारा जानकारी दी गई कि आवेदन आत्मा जिला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। विकासखंड स्तर पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य और कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कृषकों को चयनित किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को ₹10,000 एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक कृषक आत्मा परियोजना कार्यालय, कलेक्टर परिसर, भोपाल से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements