नरसिंहपुर में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ हुआ
28 दिसंबर 2025, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ हुआ – प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं किसानों को उनके कृषि उत्पाद को विक्रय के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय उद्यानिकी परिसर नरसिंहपुर में हाट बाजार का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश व ग्राम महगुवां के जैविक कृषक श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा कृषकों के उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए यह हाट बाजार का आयोजन किया गया है। उक्त हाट बाजार में जिले के नागरिकों का विशेष उत्साह देखने को मिला और नागरिकों ने अपने पसंद की जैविक/ प्राकृतिक उत्पाद क्रय किए। जिले की अनूठी पहल पर नागरिकों का रूझान देखने को मिला।
परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि हाट बाजार में जैविक/ प्राकृतिक विभिन्न उत्पादों जैसे गुड़, गुड़ कैंडी, गुड़ पाउडर, गुड़ का फूल, गन्ना रस, अदरक, काली मिर्च, सौंफ, अजवाइन, सौंठ आदि से निर्मित गड़, जैविक/ प्राकृतिक अरहर दाल, मूंग दाल, चना दाल, उड़द दाल और श्रीअन्न से संबंधित ज्वार, बाजरा, कुटको, सांवा व कोदो की भी बिक्री हुई। हाट बाजार में जैविक/ प्राकृतिक सब्जियां जैसे पालक, मैथी, आलू, टमाटर, लौकी, गिलकी, ग्राम बरहेटा के देशी सिंघाड़ा, फलों में पपीता, अमरूद, देशी दुग्ध उत्पाद जैसे घी, पनीर आदि की भी बिक्री हुई। सीईओ जिला पंचायत श्री नागेश सहित अन्य अधिकारियों ने यहां लगाए गए जैविक/ प्राकृतिक विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का भ्रमण किया और जानकारी ली।
इस अवसर पर महाप्रबंक उद्योग श्री पंकज पटेल, परियोजना संचालक आत्मा श्री आरपी झारिया, उप परियोजना संचालक श्रीमती शिल्पी नेमा, सहायक संचालक गन्ना श्री अभिषेक दुबे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, अनुविभागीय कृषि विकास अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी व कृषि विभाग के एईओ आत्मा, एटीएम/ बीटीएम सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

