Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेती के साथ गौपालन बना कमाई का जरिया, किसान कन्हैयालाल कमा रहे ₹42 हजार महीना

24 दिसंबर 2025, भोपाल: खेती के साथ गौपालन बना कमाई का जरिया, किसान कन्हैयालाल कमा रहे ₹42 हजार महीना – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के विकासखण्‍ड नीमच के गांव पालसोड़ा निवासी किसान श्री कन्‍हैयालाल पाटीदार खेती के साथ ही दो गायों का पशुपालन कर, प्रतिमाह बयालीस हजार रूपये अतिरिक्‍त आय प्राप्‍त कर रहे है।

किसान कन्‍हैयालाल ने 6 माह पहले 1.55 लाख रूपये में उन्‍नत नस्‍ल की दो एच.एफ.गाये खरीदी थी। वे इन गांयों से प्रतिदिन 1400 रूपये का दुग्‍ध प्राप्‍त कर विक्रय कर रहे है। कन्‍हैयालाल बताते है, कि अब गौपालन से इतनी आय हो जाती है, कि इसमें उनके घर खर्च की भरपाई हो जाती है। साथ ही गायों के गोबर से उपजाऊ खाद भी मिल रही है।

कन्‍हैयालाल कहते है, कि गौपालन की वजह से कृषि से होने वाली आय की पूरी बचत उन्‍हें हो रही है। वे आधा पशु आहार बाजार से खरीद कर लाते है और आधा पशु आहार घर पर ही तैयार करते है। इससे गांयों में कार्बोहाईट्रेड प्रोटीन, वसा, की पूर्ति हो जाती है, वे समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण भी करवा रहे है। इस तरह गौपालन कर किसान कन्‍हैयालाल अपने परिवार का अच्‍छे से भरण पोषण कर पा रहे है। अब वे सिर्फ कृषि पर ही निर्भर नहीं रहे है। उन्‍होने पशुपालन को आर्थिक समृद्धि का आधार बना लिया है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें