राज्य कृषि समाचार (State News)

सहकारिता आंदोलन को मजबूत करेगा राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन : श्री सारंग

02 दिसंबर 2025, भोपाल: सहकारिता आंदोलन को मजबूत करेगा राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन : श्री सारंग – मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के एचआर विशेषज्ञ डॉ. आर. बाला सुब्रमण्यम (बालू) और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मिशन कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग मिशन कर्मयोगी के लक्ष्यों की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को बढ़ावा देगा।

विभाग को मिली सराहना

डॉ. आर. बाला सुब्रमण्यम ने मध्यप्रदेश के सहकारिता विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस विभाग ने मिशन कर्मयोगी में सबसे प्रभावी कार्य किया है। मध्यप्रदेश का मॉड्यूल अन्य राज्यों में लागू किया जाएगा।

मिशन कर्मयोगी में विभागीय उपलब्धियां

सहकारिता विभाग ने 1122 अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर 11337 ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स पूरे किए हैं। इन प्रयासों से विभागीय कार्यक्षमता और प्रशासनिक गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

मिशन कर्मयोगी की महत्वाकांक्षी पहल

भारत सरकार का मिशन कर्मयोगी सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक कौशल से लैस करने, शासन प्रणाली को पारदर्शी और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है। कर्मयोगी पोर्टल कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित कौशल और ज्ञान अपडेट करने में मदद करता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement