Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात

18 फरवरी 2026, जयपुर: एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात – जयपुर के एक होटल  में सांसद मंजू शर्मा की उपस्थिति में  इंडिया एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से  शिष्टाचार भेंट कर बीज अधिनियम एवं पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया।

 श्री खंडेलवाल ने  केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि कृषि आदान विक्रेताओं का पक्ष सुने बिना बीज अधिनियम एवं प्रस्तावित पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल को संसद में पारित करना उचित नहीं होगा। इन विधेयकों का सीधा प्रभाव देशभर के लाखों कृषि आदान व्यापारियों एवं किसानों पर पड़ेगा, इसलिए व्यापक संवाद आवश्यक है। प्रतिनिधियों ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया, पंजीयन, निरीक्षण व्यवस्था तथा दंडात्मक प्रावधानों को लेकर व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार से सकारात्मक हस्तक्षेप की मांग की।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए विस्तृत विचार-विमर्श के लिए सहमति प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। बैठक में रायड़ा उपाध्यक्ष श्री अभय शारदा, महासचिव श्री प्रमोद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री विजेंद्र जैन (लालसोट) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश अध्यक्ष  श्री मान सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी श्री विनोद जैन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष  श्री कृष्णा दुबे ने संयुक्त वक्तव्य में विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मांगें न्यायसंगत हैं और सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture