Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिलेट फसलों के लिए कृषि विभाग लोगों को प्रेरित करें – कलेक्टर श्री जैन

11 जनवरी 2023, शाजापुर: मिलेट फसलों के लिए कृषि विभाग लोगों को प्रेरित करें – कलेक्टर श्री जैन – कृषि विभाग मिलेट फसलों (मोटे अनाज वाली फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराएं और लोगों को इनकी पैदावार लेने के लिए प्रेरित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गत दिनों समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि विभाग के उपसंचालक श्री केएस यादव को दिए । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कृषि विभाग मिलेट फसलों के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए अपनी ओर से बीज मंगवाकर स्थानीय आंगनवाड़ियों एवं शासकीय संस्थानों में बुवाई करवाएं। मिलेट्स फसलों को सुपर फूड कहा जाता है, क्योंकि इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में होते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करें। इसी तरह कलेक्टर ने उद्यानिकी फसलों में भी आर्गेनिक खेती की ओर कृषकों का रूझान बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर पर शिविर लगाने के लिए उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान को निर्देश दिए ।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें