बड़वानी में आज कृषि कैबिनेट, सीएम मोहन यादव बोले- जनजातीय क्षेत्र में पहली बैठक, किसानों से होगा सीधा संवाद
02 मार्च 2026, बड़वानी: बड़वानी में आज कृषि कैबिनेट, सीएम मोहन यादव बोले- जनजातीय क्षेत्र में पहली बैठक, किसानों से होगा सीधा संवाद – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। इस वर्ष के दौरान हम हर महीने और हर 2–4 दिन में लगातार कृषि आधारित कार्यक्रमों की एक पूरी श्रृंखला को अंजाम दे रहे हैं। इसी तारतम्य में 2 मार्च को बड़वानी जिले के ग्राम नांगलवाड़ी में कृषि कैबिनेट करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के किसी जनजातीय अंचल में होने वाली पहली कृषि कैबिनेट है। इसका लाभ निमाड़ के साथ पूरे मालवा अंचल को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से नर्मदा वैली के माध्यम से पानी मिला है, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी का पूरा क्षेत्र एक अलग ही प्रकार की समृद्धि से जाना और पहचाना जा रहा है। इसी आधार पर हमने सबसे पहले निमाड़ में मनाए जाने वाले फाग पर्व भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में समाज के साथ मनाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि कैबिनेट के साथ वे भगोरिया उत्सव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनजातीय अंचल में बड़े आदर और सम्मान का केन्द्र बाबा भीलट देव के मंदिर में बीते समय में हमारी सरकार ने विकास के कई काम कराए थे, जिसे हमने भीलट देव लोक का नाम दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष में किसानों के साथ ही कृषि कैबिनेट करते हुए हम विभिन्न प्रकार की योजनाओं को नई दिशा देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हम सबका साथ और सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

