राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में कृषि रथों को रवाना किया गया

14 जनवरी 2026, हरदा: हरदा जिले में कृषि रथों को रवाना किया गया – कार्यालय उप संचालक,  कृषि विकास जिला हरदा में रविवार को जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कृषि रथ को ग्राम पंचायतों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री ललित पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरदा श्री अशोक कुमार डेहरिया, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे, उप परियोजना संचालक (आत्मा) श्री अखिलेश पटेल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, पशुपालन डॉ. एस.एन. बांके तथा कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभाग उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि, सहकारिता के अधिकारी एवं कृषक भाई उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।  

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर हरदा विकासखंड की ग्राम पंचायत रूपी परेटिया व रन्हाई कलां के लिये रवाना किया गया। उन्होने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभाग की विभागीय योजनाओं तथा जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, फसल विविधीकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली – पराली/नरवाई प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा समसामयिक सलाह प्रदान की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष“ के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में “कृषि रथ“ संचालन करने के निर्देश दिये गये है। जिले में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष“ के रूप में मनाये जाने एवं कृषि रथ के सफल संचालन में कृषि एवं संबद्ध विभाग तथा किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी किसानों   तक पहुंचाने के उद्देश्य से “कृषि रथ“ का संचालन जिले के तीनों विकासखंड की ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement