कृषि निरीक्षण दल ने खातेगांव तहसील में देखी सोयाबीन की फसल
04 सितम्बर 2025, देवास: कृषि निरीक्षण दल ने खातेगांव तहसील में देखी सोयाबीन की फसल – कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम लवरास, सवासड़ी, बुराड़िया एवं दुलवा के खेतों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यत: तम्बाकू की इल्ली और सफेद मक्खी का प्रकोप देखा गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने तम्बाकू की इल्ली के प्रबंधन हेतु ब्रोफ्लानिलाइड 300 g/L SC (42 से 62 ग्राम प्रति हेक्टेयर) या नोबाल्युरोन + इन्डोक्साकार्ब 4.50 प्रतिशत SC (850 मिली प्रति हेक्टेयर) का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त पीला मोजेक रोग वाहक सफेद मक्खी के प्रबंधन हेतु एसिटामिप्रिड 25 प्रतिशत + बायफ थ्रिन 25 प्रतिशत WG –250 ग्राम/ हेक्टेयर या फ्लोनीकेमिड 50 प्रतिशत WG 200 ग्राम/हेक्टेयर उपयोग की सलाह दी।
निरीक्षण दल में प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ आरपी शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री विलास पाटिल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खातेगांव श्री निरंजन सिंह गुर्जर एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री बृजेश उपाध्याय शामिल थे। किसान भाइयों से अनुरोध है कि सोयाबीन फसलों के नुकसान की शिकायत भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल एवं फसल बीमा टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं एवं क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी क्षतिग्रस्त फसल की सूचना दे सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


