Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों से कृषि ज्ञान प्राप्त कर रही कृषि छात्राएं

05 सितम्बर 2022, भोपाल: कृषकों से कृषि ज्ञान प्राप्त कर रही कृषि छात्राएं – मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, गंजबासौदा से आई 26 छात्राएं ग्रामों में जाकर कृषकों से कृषि ज्ञान प्राप्त कर रही है, तकनीकी समस्याओं का संकलन कर रही है। यह कार्य आगामी 6 माह तक चलेगा। इसी के तहत छात्राओं द्वारा दिनांक 03 सितम्बर 2022 को ग्राम मिलानपुर में पौध संरक्षण विषय पर कृषक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम के लगभग 25 कृषक एवं महिला कृषक उपस्थित थी।

परिचर्चा में समसामायिक कृषि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर समस्याओं का समाधान किया गया। इस अभिनव प्रयोग के अवसर पर सरपंच एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहें।

महत्वपूर्ण खबर: चंबल संभाग में कई जगह वर्षा, 6  जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा संभावित 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें