राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ के मोहनपुरा में हुआ कृषि मेला, किसान संवाद

25 फरवरी 2026, राजगढ़: राजगढ़ के मोहनपुरा में हुआ कृषि मेला, किसान संवाद – राजगढ़ के कृषि धाम मोहनपुरा में 23 से 25 फरवरी तक कृषि सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में भोपाल, बनारस, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खंडवा से आए कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।

तिलहन मेले में कोरोमंडल इंटरनेशनल लि. के एग्रोनॉमिस्ट श्री भास्कर तिवारी (ब्यावरा-राजगढ़) सहित विशेषज्ञों ने उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण और उन्नत बीज चयन पर मार्गदर्शन दिया। उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक व योजनाओं से जोड़कर आय वृद्धि सुनिश्चित करना है। बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया।

सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने समाधान सुझाए- प्याज-लहसुन में पीलापन (पोषक तत्वों की कमी, जलभराव, थ्रिप्स), मसूर में उखटा रोग (बीजोपचार व फसल चक्र), लहसुन में बकड़िया रोग (जल निकासी व फफूंदनाशी), चना-मसूर में फूल-फल गिरना (संतुलित पोषण), तथा सोयाबीन में तना मक्खी व गर्डल बीटल नियंत्रण हेतु समय पर कीटनाशक व फेरोमोन ट्रैप की सलाह दी गई।वेटरनरी कॉलेज मऊ के प्रो.मोहब्बत सिंह जमरा ने बकरी पालन में नस्ल चयन, टीकाकरण व संतुलित आहार की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर , कलेक्टर श्री मिश्रा एवं उपसंचालक श्री जैन कृषक जगत के स्टाल पर पधारे . (चित्र में ) विशिष्ट अतिथियों  को कृषक जगत की नव वर्ष डायरी प्रकाश दुबे द्वारा भेंट की गई.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements