आगर मालवा : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही 30 जून तक बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराएं
13 जून 2026, आगर मालवा: आगर मालवा : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही 30 जून तक बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराएं – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही कृषकों को योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे, इसके लिए शासन द्वारा जिले में बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, डीबीटी सक्षम बैंक खाता तथा फार्मर आईडी आवश्यक है।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार अब प्रत्येक वर्ष हितग्राहियों का बायोमेट्रिक माध्यम से ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य किया गया है। किसान यह प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), पीएम किसान मोबाइल एप के फेस रिकग्निशन फीचर अथवा वीएनओ के माध्यम से पूर्ण कर सकते हैं।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। पंचायतों के क्लस्टर बनाकर पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया जाए। जिले के प्रत्येक सीएससी के लिये लक्ष्य नियत कर कार्य पूर्ण करें। ग्राम पंचायतों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कृषि, पंचायत एवं अन्य विभागों के मैदानी अमले द्वारा किसानों को जागरूक कर ई-केवाईसी कराने के निर्देश भी दिए हैं।
नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति -कलेक्टर ने ई-केवाईसी कार्य 30 जून 2026 तक पूर्ण करवाने हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र आगर के एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके एवं अनुभाग क्षेत्र सुसनेर के लिये एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरबड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही तहसीलो के लिये तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने जिले के सभी पीएम किसान हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूर्ण करा लें, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किश्तों का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

