राज्य कृषि समाचार (State News)

सरसों की उन्नत किस्म आरवीएम-2

1 फरवरी 2021, पन्ना। सरसों की उन्नत किस्म आरवीएम-2: कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना ने ग्राम सिलधरा में प्रक्षेत्र दिवस-सरसों का आयोजन किया । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन- तिलहन समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के तहत ग्राम सिलधरा में 50 कृषकों के खेतों में सरसों की उन्नत किस्म आरवीएम-2 के प्रदर्शन डाले गये हंै।

कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी तथा एन.एफ.एस.एम. प्रभारी श्री रितेश बागोरा द्वारा कृषकों के खेतों पर जाकर प्रदर्शनों का अवलोकन किया तथा किसानों से सरसों फसल में लगने वाले कीट व्याधियों तथा पोषण प्रबंधन पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक राजेश यादव, लालबहादुर यादव सहित गांव के अनेक प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement