Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हर खेत तक पहुंचेगा पर्याप्त पानी, सिंचाई के लिए बिजली और फसल भुगतान पर भी फोकस; CM मोहन यादव ने किसानों को दिया भरोसा

19 अगस्त 2026, भोपाल: हर खेत तक पहुंचेगा पर्याप्त पानी, सिंचाई के लिए बिजली और फसल भुगतान पर भी फोकस; CM मोहन यादव ने किसानों को दिया भरोसा – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार हर किसान के खेत तक पर्याप्त जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि फसलों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी मिले। किसान कल्याण वर्ष में किसानों की समृद्धि के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। किसानों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री मंगलवार को ऑनलाइन (वर्चुअली) खंडवा जिले के किसान प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री विजय शाह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी और भुगतान के साथ अन्य फसलों के उपार्जन की राशि समय पर प्रदान करने, खाद्य प्रसंस्करण के कार्य से किसानों को लाभान्वित करने, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति, मुर्गी पालन, पशुपालन और डेयरी विकास गतिविधियों से किसानों को जोड़ने के लिये आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा जिले में नर्मदा जी के परिक्रमा पथ के विकास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दादा धूनी के पावन स्थल के साथ अन्य श्रद्धा स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। खंडवा अंचल के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किसान कल्याण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें