Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में यूरिया का पर्याप्त भंडारण

14 नवम्बर 2022, देवास: देवास जिले में यूरिया का पर्याप्त भंडारण – कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है । जिले में रबी सीजन में लगभग 18000 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया जा चुका है।

उप संचालक कृषि श्री आर पी कनेरिया ने बताया कि जिले में रबी सीजन में लगभग 18000 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया जा चुका है जिले को मांगलिया से 300 मीट्रिक टन एवं देवास रेक पाईन्ट से नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड का 1504 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गया है। हरदा से भी 700 में टन यूरिया प्राप्त हो जाएगा तथा देवास में इफको यूरिया रैक 3100 मीट्रिक टन लगने वाली है । इसके साथ ही जिले में शीघ्र ही आई.पी.एल यूरिया रैक लगने की संभावना है ।

श्री आर पी कनेरिया ने बताया कि जिले में प्राप्त होने वाले उर्वरकों को मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों, सहकारी समितियों , एम. पी. एग्रो एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व विभाग से तहसीलदार एवं पटवारी की ड्यूटी लगाकर वितरण का कार्य किया जा रहा है । कानून व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग से भी ड्यूटी लगाई गई है । जिले के डबल लॉक केंद्रों / सहकारी समितियों में यूरिया किसानों की मांग अनुसार पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहा है । वर्तमान में जिले में रबी में 16000 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान भाईयों के लिये विक्रय केंद्रों पर छाया एवं पानी की व्यवस्था भी की गई है । किसान भाईयो से अपील है कि निर्धारित मूल्य पर ही यूरिया का क्रय करे एवं कोई अधिक मूल्य पर यूरिया का विक्रय करता है ,तो उसकी शिकायत संबंधित विकासखण्ड के तहसीलदार / वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उप संचालक कृषि को करे। किसान भाई अनावश्यक यूरिया का भंडारण न करे। समय -समय पर यूरिया जिले को प्राप्त हो रहा है । जो किसान समिति के सदस्य हैं वो अपनी – अपनी सेवा सहकारी समितियों से ही उर्वरक का क्रय करे एवं शेष किसान जिले के डबल लॉक केन्द्रो , विपणन सहकारी समितियों , एम. पी. एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय करे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )