छिंदवाड़ा में रबी उपार्जन किसान पंजीयन संबंधित प्रशिक्षण आयोजित
05 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में रबी उपार्जन किसान पंजीयन संबंधित प्रशिक्षण आयोजित – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी निर्देशानुसार रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में किसान पंजीयन के संबंध में गत दिनों कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के अधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के समस्त उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक, केन्द्र प्रभारी एवं समिति के कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। प्रशिक्षण में रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण में बताया गया कि पंजीयन में किसान का विवरण समग्र पोर्टल एवं विगत वर्ष के पंजीयन डाटाबेस से तथा भूमि की जानकारी भू-अभिलेख के डेटाबेस से प्राप्त की जाना, किसान द्वारा आवेदन फार्म में फसल का प्रकार एवं बोये गये रकबे की जानकारी पंजीयन केन्द्र को उपलब्ध कराया जायेगा । उपार्जन एजेंसी द्वारा पंजीयन केंद्र पर आवेदन फार्म पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखे जायें, कृषक द्वारा आवेदन पत्र में उल्लेखित फसल एवं बोये गये रकबा की प्रविष्टि ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन केन्द्र के ऑपरेटर द्वारा की जाकर पोर्टल पर पंजीयन कराया जायेगा एवं सिकमी बटाईदार, कोटवार भूमि, वन पट्टाधारी के पंजीयन की व्यवस्था के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

