बिहार के कृषि विवि में तीन दिनों तक होगा राष्ट्रीय किसान मेला..तैयारियां जोरों पर
17 मार्च 2026, भोपाल: बिहार के कृषि विवि में तीन दिनों तक होगा राष्ट्रीय किसान मेला..तैयारियां जोरों पर – बिहार स्थित सबौर के कृषि विवि में तीन दिनों तक राष्ट्रीय किसान मेला आयोजित हो गा। इसकी तैयारियां जोरों पर है। बता दें कि तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरूआत 16 मार्च से होगी और इसमें बड़ी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे।
मेले में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, छात्र–छात्राओं तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इस वर्ष किसान मेले का मुख्य विषय “दलहन–तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा” निर्धारित किया गया है। इस विषय के माध्यम से किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, नई किस्मों तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा, जिससे प्रदेश और देश में पोषण एवं खाद्य सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके। मेले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें किसानों को जलवायु अनुकूल उन्नत फसल किस्मों, आधुनिक कृषि तकनीकों, छोटे एवं उपयोगी कृषि उपकरणों, मिट्टी एवं जल संरक्षण की तकनीकों, आधुनिक सिंचाई प्रणालियों तथा कृषि यंत्रीकरण से जुड़े नवीन समाधानों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसानों को कृषि आधारित उद्यमिता के अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा। किसान मेले को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शनी पंडाल, स्टॉल, तकनीकी सत्रों के आयोजन स्थल, किसान गोष्ठी स्थल तथा आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी किसानों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

