Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान योजना में आधार लिंक खाते खुलवाने के लिए 22 फरवरी तक विशेष अभियान चलेगा

18 फरवरी 2023,  शाजापुर । पीएम किसान योजना में आधार लिंक खाते खुलवाने के लिए 22 फरवरी तक विशेष अभियान चलेगा – अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार लिंकिंग से शेष हितग्राहियों के आधार लिंक खाते खुलवाने के लिये इण्डियन पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा जिले के समस्त पोस्ट आफिस में सुविधा प्रारंभ की गयी है। इसके लिये राजस्व विभाग द्वारा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। 

 अपर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के ऐसे समस्त हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि जिन्हें वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किश्त का भुगतान आधार मोड में नही हो रहा है अथवा ग्राम पटवारी द्वारा आपका बैंक खाता आधार से लिंक किये जाने हेतु अवगत कराया गया है। ऐसे सभी हितग्राही नजदीकी पोस्ट आफिस में उपस्थित होकर इण्डियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार से लिंक बैंक खाता खुलवाये या मौजूदा बैंक खाते को आधार से लिंक करवाए अन्यथा 13 वीं किश्त का भुगतान नही हो सकेगा । 

उल्लेखनीय है कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत आगामी 13वीं किश्त का भुगतान केवल आधार से लिंक बैंक खातें में ही किया जावेगा । इसलिये योजनांतर्गत समस्त पंजीकृत हितग्राहियों को आधार नंबर बैंक खातें से लिंक होना आवश्यक है। वर्तमान में जिले की तहसील शाजापुर में 3225 हितग्राही, तहसील मोमन बड़ोदिया में 3797 हितग्राही, तहसील गुलाना में 1292 हितग्राही, तहसील शुजालपुर में 2378 हितग्राही, तहसील कालापीपल में 3691 हितग्राही, तहसील पोलायकलॉ में 1895 हितग्राही एवं तहसील अवन्तिपुर बडोदिया में 578 हितग्राही, इस प्रकार जिले में कुल 16958 हितग्राहियों का बैंक खाता आधार से लिंक नही है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें