Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी किसानों का तीस सदस्यीय दल भ्रमण के लिए हुआ रवाना

04 जून 2025, नीमच: उद्यानिकी किसानों का तीस सदस्यीय दल भ्रमण के लिए हुआ रवाना – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग नीमच द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत राज्य के बाहर (पांच दिवसीय) भ्रमण के लिए  सोमवार को जिले के 30 कृषकों के दल को आई.सी.ए.आर. नई दिल्ली के अधिकृत संस्थान राष्ट्रीय मसाला बीज शोघ केन्द्र अजमेर, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय झालरापाटन ( झालावाड़ ), कृषि महाविद्यालय कोटा, सीताफल एक्सीलेंट सेन्टर चित्तौडगढ़  में उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण पांच दिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया गया है । प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषक उद्यानिकी की उन्नत तकनीकी अपनाकर, अपने प्रक्षेत्र पर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के लिए किसानों के दल को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में रवाना किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने सोमवार को हरी झण्डी दिखाकर किसानों के भ्रमण दल के वाहन को रवाना किया। इस मौके पर उप संचालक उद्यान श्री अत्तर सिंह कन्नौजी एवं दल प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री संदीप कुमार प्रजापत उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com