राज्य कृषि समाचार (State News)

18 फरवरी को ग्वालियर जिले के कुलैथ में होगा किसान सम्मेलन

15 फरवरी 2026, ग्वालियर: 18 फरवरी को ग्वालियर जिले के कुलैथ में होगा किसान सम्मेलन – मध्य प्रदेश वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहा है। किसान कल्याण वर्ष एवं संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 फरवरी को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में किसान सम्मेलन में किसानों से रूबरू होंगे। इस मौके पर किसानों के लिये आधुनिक खेती किसानी के लिये उपयोग किए जाने वाले कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 18 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को ग्राम कुलैथ पहुँच कर आयोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रदीप कुमार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कुलैथ में किसान सम्मेलन आयोजन के संबंध में स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों के हित में किए गए विभिन्न कार्यों और आधुनिक कृषि के लिये उपयोग हो रहे उपकरणों का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रदीप कुमार को भी किसान सम्मेलन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समय-सीमा में सभी कार्यों को करने के दिशा निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements