राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग में 800 रिक्त पद भरे जाएंगे

भर्ती अभियान की समीक्षा

20 अक्टूबर 2020, भोपाल। कृषि विभाग में 800 रिक्त पद भरे जाएंगे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गतदिनों प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड और विभाग स्तर पर रिक्त पदों की भर्ती के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संचालित अभियान की समीक्षा की। बैठक में जेल, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी गई।

महत्वपूर्ण खबर : प्रीत ट्रैक्टर : कम दाम में विश्वस्तरीय तकनीक

Advertisement
Advertisement

बैठक में बताया गया कि गृह विभाग में आरक्षकों के 6 हजार 800 पदों, स्वास्थ्य विभाग में 2249 पदों और कृषि और किसान कल्याण विभाग में 800 पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट की तैयारी हो गई है। उपयंत्री के ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट टेस्ट 52 पदों के लिए हो रहे हैं। इसी तरह ग्रुप-2 एवं सब ग्रुप-4 के रिक्रूटमेंट टेस्ट हो रहे हैं जिनसे 240 पदों की पूर्ति हो सकेगी। जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट हो रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement