Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में लगा 42वां साप्ताहिक जैविक हाट

27 सितंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में लगा 42वां साप्ताहिक जैविक हाट – शहरवासियों को ताजे, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध कराने तथा किसानों को उनके उत्पादों का उचित बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज शनिवार, 26 सितंबर  को गुरैया सब्जी मंडी में लगातार 42वें सप्ताह साप्ताहिक जैविक हाट का आयोजन किया जाएगा। जैविक हाट का आयोजन कृषि विभाग की निगरानी में किया जाता है।

साप्ताहिक जैविक हाट में जिले के किसान एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पादक अपने खेतों में उत्पादित ताजी सब्जियां, फल, अनाज, दालें, मसाले, कच्ची घानी का तेल, श्री अन्न, बड़ी-पापड़, घी, दूध-दही, गुड़, जैविक हल्दी सहित अन्य औषधि एवं प्राकृतिक कृषि उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे। हाट में शहरवासियों को स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा।

इस पहल से जहां शहरवासियों को ताजे और प्राकृतिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं किसानों को अपने उत्पादों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार एवं सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच मिल रही है। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लगातार 42 सप्ताह से संचालित यह साप्ताहिक जैविक हाट किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधे जुड़ाव का प्रभावी माध्यम बन गया है। हाट में उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि से किसानों का उत्साह भी बढ़ रहा है तथा अधिक किसान प्राकृतिक एवं जैविक पद्धतियों से उत्पादित कृषि उपज के विपणन से जुड़ रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शनिवार को आयोजित होने वाले जैविक हाट में पहुंचकर स्थानीय किसानों से सीधे प्राकृतिक एवं जैविक उत्पाद खरीदें और किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सहभागी बनें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture