राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी जिले के 40 उन्नतशील कृषक उन्नत तकनीक जानने भ्रमण पर गए

14 अक्टूबर 2024, डिंडोरी: डिंडोरी जिले के 40 उन्नतशील कृषक उन्नत तकनीक जानने भ्रमण पर गए –  सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रदाय गतिविधियों के अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। जिले से 40 उन्नतशील कृषकों का भ्रमण कार्यक्रम 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर  तक संचालित हो रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय बिलासपुर का भ्रमण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर कृषि महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर का भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव एवं कृषि महाविद्यालय का भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय कवर्धा का भ्रमण  करते हुए  जिले के कृषकों को उन्नत तकनीकों से रूबरू कराया जा रहा है।

कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि तकनीक के गुण, तकनीकी विधियां एवं कृषि तकनीकी के बारे में विस्तृत चर्चा एवं फार्म में उन्नत तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जाता है। जिससे कृषक देखकर अपनी खेती को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के विषय में अन्य कृषकों को इसकी जानकारी साझा करके अवगत कराया जाता है।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement