राज्य कृषि समाचार (State News)

1 मई को किसानों के खाते में आएँगे बीमा राशि के 2990 करोड़: मध्य प्रदेश

1 मई को किसानों के खाते में आएँगे बीमा राशि के 2990 करोड़: मध्य प्रदेशमुख्य मंत्री करेंगे ऑनलाइन ट्रांसफ़र

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक मई को दोपहर 3 बजे किसानों को 2990 करोड़ रूपए फसल बीमा का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इससे प्रदेश के 14 लाख 93 हजार 171 किसानों को लाभा होगा।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि 8 लाख 33 हजार 171 किसानों को खरीफ फसल की बीमा राशि के रूप में एक हजार 930 करोड़ रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। इसी प्रकार, 14 लाख 93 हजार 171 किसानों को रबी फसल की बीमा राशि के रूप में एक हजार 60 करोड़ का भुगतान किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरकार बनते ही फसल बीमा की 2200 करोड़ रुपये की राशि का बीमा कम्पनियों को प्रीमियम का भुगतान कर दिया था। इसके परिणाम स्वरूप ही किसानों को फसल बीमा की राशि प्रदाय की जा रही है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित फसलें

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि खरीफ फसलों में सोयाबीन, मक्का, धान, तुअर, बाजरा, ज्वार, कोदो, तिल, मूँगफली, कपास, मूँग और उड़द का बीमा हुआ है। इसी प्रकार, रबी फसलों में गेहूँ, चना, सरसों, अलसी और मसूर का बीमा करवाया गया है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement