गुना जिले में 27 गेहूं उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए
18 मार्च 2026, गुना: गुना जिले में 27 गेहूं उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए शासन के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 27 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 07 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी।
गेहूं उपार्जन के लिए जिले में विकासखंड एवं तहसीलवार कुल 27 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनमें विकासखण्ड गुना अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या.म्याना,नानाखेडी,करोद एवं गुना, विकासखण्ड बमोरी अंतर्गत सेवासहकारी समितिबमोरी, सेवासहकारी समितिमर्यापरवाह, सेवा सहकारी समिति कालोनी एवं पाडोन, विकासखण्ड आरोन अंतर्गत सेवासहकारीसमितिमर्या सालय, सालय 2, पनवाड़ी हाट विपणन सहकारीसमितिआरोन, सेवासहकारीसमिति मूडराखुर्द, खजूरी खामखेड़ा, विकासखण्ड राघौगढ अंतर्गत सेवा सहाकरी संस्था डोंगर, गावरी,रामनगर, राधौगढ, तहसील मधुसूदनगढ़ अंतर्गत सेवासहकारी समितिमर्या. जामनेर, डोंगर मोतीपुर, सेवा सहकारी समिति उकावद एवं नसरीपुर, विकासखंड चाचौड़ा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या पेंची एवं मार्केटिंग बीनागंज तथा तहसील कुंभराज अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कुंभराज एवं मार्केटिंग बीनागंज को निर्धारित किया गया है ।
इन केंद्रों पर किसान अपना स्लॉट बुक कराकर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज बेच सकेंगे। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन कार्य के लिए म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन को उपार्जन एजेंसी नियुक्त किया गया है। खरीदी केंद्रों पर उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।उपार्जन कार्य से जुड़े खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर, सर्वेयर एवं अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण 17 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित किया जाएगा, जिससे उपार्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराया जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

