राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री डा . मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार  

25 दिसम्बर 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश में 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ – मध्यप्रदेश में डा . मोहन यादव  कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया गया है। राज्यपाल ने सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री

सर्व श्री  कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, संपतिया उईके, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कैबिनट मंत्री की शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में सर्व श्री धर्मेंद्र लोधी, कृष्णा गौर,  दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार ने शपथ ली।

राज्यमंत्री

राज्य मंत्री के रुप में सर्व श्री दिलीप अहिरवार, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी और नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। । मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम और राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement